जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल चौधरी के की अदालत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के निवर्तमान अधिकारियों द्वारा 196.23 करोड़ गबन आरोप केस संख्या 2475/18 पर लगे स्टे को हटा दिया है. 6 जनवरी 2021 को मुख्य आरोपी स्वर्गीय अमिताभ चौधरी ने इस केस मे स्टे ले लिया था. अब स्टे हटने के उपरांत बाकी शेष बचे आरोपी निवर्तमान सचिव राजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंदो मुखर्जी, रंजीत कुमार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय से केस के बचे आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने के लिए शिकायतकर्ता उज्जवल दास, शेषनाथ पाठक और सुनील सिंह के अधिवक्ता रंजनधारी सिंह याचिका दायर करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
गौरतलब है कि इस मामले में रांची में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में घोटाला को लेकर एक केस दर्ज किया गया था. आरोप लगाया गया था कि 196 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है जबकि बड़े से बड़ा स्टेडियम 90 से 100 करोड़ में बन चुका है,लेकिन इसमें 196 करोड़ रुपये खर्च किये गये है. इस मामले में पुलिस ने जांच की थी, जिसके बाद इस केस को बंद कर दिया था. बाद में इस मामले में हाईकोर्ट मेंयाचिका दायर की गयी, जिसके बाद अब स्टे हटा दिाय गया है. अब पूरे मामले के दोषियों के खिलाफ जांच में तेजी आयेगी.






