जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग डे पर आयोजित लेवल क्रॉसिंग जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को टाटानगर सिविल डिफेंस के जवानों ने विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग फाटको पर जागरूकता अभियान चलाया. सुंदरनगर रेल क्रॉसिंग, परसुडीह रेल क्रॉसिंग, करनडीह रेल क्रॉसिंग और लोको कॉलोनी रेल क्रॉसिंग पर जवानों ने नुक्कड़ नाटक किया और लोगों को इस संबंध में जानकारी दी. साथ ही राहगीरों के बीच हैंडबिल बांटी गई. इस दौरान इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सेफ्टी काउंसलर अभय कुमार, तपन पटनायक, अप्पा राव, भूषण हेंब्रम, तेजीता कुमारी, गुलशन कुमार, सत्य प्रकाश और अन्य लोग उपस्थित थे.




