चाकुलिया: चाकुलिया के डायस सभागार में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्कूल रूआर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, विधायक प्रतिनिधि गौतम दास, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, उप प्रमुख कविता साव, बीईओ एनके तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए बीईओ एनके तिवारी ने कहा कि 6-18 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने का दायित्व हम सबका है. सरकार के निर्देशानुसार आज स्कूल रूआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि कोई भी बच्चे शिक्षा पाने से वंचित ना रहें. उन्होंने कहा की जिला स्तर पर 934 बच्चें और चाकुलिया प्रखंड में 115 बच्चें (ड्रॉप आउट) विद्यालय से बाहर है और वे शिक्षा से वंचित है. (नीचे भी पढे)

उन्होंने कहा कि पंचायत के जनप्रतिनिधि अपने पंचायत में स्कूल से वंचित बच्चों को चिन्हित कर अभिभावकों को जागरूक कर ड्रॉप आउट बच्चें का विद्यालय में नामांकन कराने में शिक्षा विभाग को सहयोग करें. कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी सचेत रहें और हर वर्ष अपने पोषक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के रिजल्ट की सूची ले और देखें की प्राथमिक विद्यालय के बच्चें आगे की कक्षा में नामांकन लिए की नही,ऐसा करने से प्रखंड में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी. उन्होंने कहा की सभी विद्यालय के शिक्षक अपनी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पंचायत जन प्रतिनिधियों का सहयोग ले. कहा की इस कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा तैयार कार्यक्रम के अनुरूप कार्य कर अभिभावकों को जागरूक कर ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन विद्यालय में करें तभी सही मायने में सरकार की यह कार्यक्रम सार्थक होगी. (नीचे भी पढे)
मौके पर प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा का स्तर उठाने में सरकार की यह पहल सराहनीय है. सभी के सहयोग से ही प्रखंड में शिक्षा से वंचित बच्चों का पुनः विद्यालय में नामांकन कराना संभव है. सभी मिलकर प्रयास करें की एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहें. मौके पर मुखिया राधानाथ मुर्मू, मोहन सोरेन, आलोवती बास्के, शिक्षक शिवशंकर पोलाई, धीरेन्द्र नाथ बास्के, सुनील बेरा, शक्तिपद बारिक, धनंजय हेम्ब्रम, सुभाष चन्द्र महतो, धनंजय बारिक, जीतराय कुमार, कौशिक महतो, भवतोष महतो, उत्तम साव, गौतम बेरा समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील सिंह ने किया.




