जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एनुअल स्पोर्ट्स के तहत चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत पांचवें दिन शुक्रवार को दो मैच खेल गये. टूर्नामेंट के इंटर स्कूल वर्ग के तहत शुक्रवार को सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में लीग के पांचवें दिन दो मैच खेले गए. (नीचे भी पढ़ें)

पहला मैच सबुज कल्याण संघ स्कूल और वैली व्यू स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें दोनो टीमों में कांटे की टक्कर दिखी. हालांकि इसमें सबुज़ कल्याण संघ स्कूल की टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2-0 से विजयी रही. वहीं दूसरा मैच हिल टॉप स्कूल और विवेक विद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया. लेकिन हिल टॉप स्कूल बेहतर प्रदर्शन कते हुए 2-1 के अंतर से मैच की विजेता रही.




