जमशेदपुर : जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. निर्वाचन आयोग झारखंड के आदेश पर कदम उठाये जा रहे है. नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2023 के निमित्त राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा मतदाता सूची तैयार करने हेतु प्राप्त निदेश के आलोक में जमशेदपुर जिले के सभी नगर निकाय में निकायवार मतदाता सूची विखण्डीकरण कर 19 जून को प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन में दावा आपत्तियों को प्राप्त करने के लिए अलग से तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इसके तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 1 जुलाई तक, दावा एवं आपत्ति का निराकरण एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जुलाई तक, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद (वर्ग -ख), चाकुलिया नगर पंचायत में होने वाले आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2023 के निमित्त मतदासूची का प्रारूप प्रकाशन 19 जून से निकायवार सभी नगर निकाय में कर दिया गया है. सभी मतदाता 1 जुलाई तक (सार्वजनिक अवकाश एवं रविवारिय अवकाश को छोड़कर) प्रातः 11:00 बजे से 05:00 बजे तक स्थानिय नगर निकायों में नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2023 के निमित मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा दावा आपत्ति प्राधिकृत पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं.



