जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ के इंटीलिजेंस विभाग ने ताबड़तोड़ दो स्थानों पर छापामारी कर लाखों के रेलवे टिकट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसको लेकर दो स्थान पर टाटानगर आरपीएफ के इंटीलिजेंस टीम ने छापामारी की है. (नीचे भी पढ़ें)

पहली छापामारी जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास किया है. वहां एक टिकट सेंटर संचालित किया जाता था. वहां से आरपीएफ इंटीलिजेंस विंग ने छापामारी कर 85 टिकट को जब्त किया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. वहीं, टिकट सेंटर के संचालक मानगो निवासी मनीष जैन को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, रेल टिकट समेत अन्य दस्तावेज जब्त किया है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी छापामारी आदित्यपुर आशियाना ट्रेड सेंटर में की गयी है. उत्तम इ सर्विस नाम से यहां एक दुकान संचालित होता था, जहां से रेलवे टिकट बनाया जा रहा था. वहां से सेंटर के संचाालक उत्तम कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 55 टिकट बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपये बताया जा रहा है. उसके बाद से कंप्यूटर, रेलवे टिकट के अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किया गया है.



