रांची: सोमवार से झारखंड के जिला कोर्ट में कामकाज के समय बदल जाएगा. फिलहाल राज्यभर की निचली अदालतों में मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई हो रही है, लेकिन यह व्यवस्था सोमवार से बदल जाएगी. रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में 5 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई हो रही थी. लेकिन अब झारखंड हाईकोर्ट ने पत्र जारी कर डे कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना जारी कर दी है. डे कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 10:30 से लेकर शाम के 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
करीब दो महीने से ज्यादा समय से मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. इधर सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश एवं संयुक्त सचिव (प्रशासन) भीम सिंह कुदादा ने संयुक्त रूप से बताया है कि 26 जून (सोमवार) से सभी कोर्ट सुबह 10: 30 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 5 बजे तक चलेंगे. इसलिए जिसे भी कोर्ट आना है, अपने- अपने वकील से सम्पर्क कर समय पर कोर्ट पहुंचे.




