जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक के निर्देशानुसार महान वीरांगना महारानी दुर्गावती के 459वें बलिदान दिवस शनिवार को साउथ पार्क टीओपी शिवमंदिर परिसर में वीरांगना श्रीमती मंजू सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा सिंह और अन्य सभी वीरांगनाओं ने महारानी दुर्गावती के अमर चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की.(नीचे भी पढे)
आयोजन में सर्वश्रीमती ज्ञानती सिंह, सरोज सिंह, एडवोकेट दीपा सिंह, सुषमा सिंह, मंजू सिंह, नीलम सिंह नीलू, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, प्रतिमा सिंह, माधवी सिंह आदि ने रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी. सभा में संगठन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन में और बेहतर बनाने पर सहमति हुई. धन्यवाद ज्ञापन वीरांगना नीलू सिंह ने किया.



