रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर:चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा शहर में मालवाहक वाहन गाड़ी का प्रवेश शुल्क को लेकर निविदा निकाला गया था. जिसका नगर परिषद का सरकारी डाक लगभग 26 लाख रुपए था. शनिवार को नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ रीना हांसदा की मौजूदगी में डाक के माध्यम से 41 लाख रुपये में मालवाहक वाहन प्रवेश शुल्क का बंदोबस्ती हुआ. जो सरकारी दर से लगभग 15 लाख रुपये अधिक हैं. (नीचे भी पढ़े)
बतातें चलें कि चक्रधरपुर शहर में वालवाहक वाहनों के प्रवेश करने के लिए नगर परिषद द्वारा तीन जगहों पर बेरियर लगाकर शुल्क वसूला जाता हैं. जिसकी बंदोबस्ती एक साल का होता हैं. इस बार बंदोस्ती में 7 संवेदकों ने हिस्सा लिया था. जहां सरकारी बोली 26 लाख 40 हजार शुरु होकर 41 लाख रुपये में राहुल साव को मिला. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रीना हांसदा ने बताया कि एक साल के लिए मालवाहक प्रवेश शुल्क का बंदोबस्ती 41 लाख रुपये में किया गया हैं. इस मौके पर काफी संख्या में संवेदक मौजूद थे.



