चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के मधुपुर के पास शनिवार को फुलपानी पहाड़ पूजा धूमधाम से हुई. अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए पहाड़ की पूजा की गई. पुजारी झगड़ सरदार ने पूजा अर्चना की. पूजा करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. यहां 20 मौजा के ग्रामीणों ने पूजा की. (नीचे भी पढे)
ग्रामीणों का विश्वास है कि पहाड़ पूजा करने से अच्छी वर्षा होती है और क्षेत्र में खुशहाली आती है. पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर चंडी चरण मुंडा, भरत सरदार, कालीपद सरदार, रूपचंद सरदार, शहीद सरदार, गुरुचरण सरदार, सुरेश सरदार, सोमाय मुर्मू, दिलीप सरदार, जग्गू मुर्मू, बृजेंद्र मुंडा, दिलीप मुंडा समेत अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे.



