• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp – जमशेदपुर में चला महा जनसंपर्क अभियान, कदमा मंडल एवं मानगो मंडल क्षेत्र में चलाया संपर्क से समर्थन अभियान

June 24, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक दस्तक देना शुरू कर दिया है. शनिवार को कदमा मंडल क्षेत्र अंतर्गत कदमा बाजार एवं मानगो मंडल क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय सहित कई वरीय नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे. सांसद विद्युत महतो के संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों को केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराते हुए पत्रकों का वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने संपर्क से समर्थन अभियान के तहत लोगों के घर व दुकानों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा. इस दौरान केंद्र सरकार को समर्थन देने का आग्रह करते हुए टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया गया. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू किया है, जिसका लाभ सीधे रूप में जनता को मिल रहा है. देशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत हम जनता के पास जाकर योजनाओं की जानकारी देकर उनसे उन्हें मिले लाभ की जानकारी ले रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

लोगों में मोदी सरकार की नीतियों के प्रति गजब का उत्साह और विश्वास देखने को मिल रहा है. आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रबुद्ध जनता फिर से नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी. सांसद ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना अत्यंत आवश्यक है, तभी देशभर में विकास की जो नीव रखी गयी है, उसे तय समय पर पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सकेगा. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास कर लौहनगरी वासियों के वर्षों के बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया. एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर निर्माण होने से मानगो समेत लौहनगरी की जनता को एनएच पर होने वाले कई दैनिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. जमशेदपुर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के लोक कल्याणकारी नीतियों को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सम्पर्क से समर्थन अभियान चलाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते हुए वर्तमान राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं. कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. मोदी सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के कारण आज जनता को सभी योजना का पूर्ण लाभ मिल रहा है. अभियान के दौरान चितरंजन वर्मा, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, प्रदेश कार्यसमीति सदस्य जटाशंकर पांडेय, यू पी सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, किशन महाराज, नीलकमल शेखर, दिलीप सिंह, राजीव सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, शंकर रेड्डी, तन्मय झा, रेणु शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सुनील सिंह , घनश्याम साहू, कल्लू सिंह, सुशील पांडेय, मनोज गिरी, रोहित कुमार, नवनीत तिवारी, कुणाल पॉल, अजय झा, ललन चौहान, प्रेम कुमार, अमरेंद्र मलिक, रेणु झा, बरमा प्रसाद, राजेश सोनकर, राजेश सिंह, डीएन सिंह, भोला शर्मा, विक्की यादव, कृष्णा देवी, गणेश भूमिज, राजा राम, मनोज सिंह, कमल कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Developer

Developer

Related Posts

Singhbhum Chamber Trade Fair- सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन, ट्रेड फेयर 26- 28 अक्टूबर तक
खबर

Singhbhum Chamber Trade Fair- सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन, ट्रेड फेयर 26- 28 अक्टूबर तक

October 23, 2026
jharkhand trade union proud : टाटा वर्कर्स यूनियन को मलेशिया में होने वाले आइएलओ के सम्मेलन में भाग लेने का मिला न्योता, स्वर्गीय वीजी गोपाल और गोपेश्वर के बाद टुन्नु चौधरी को मिलेगा यह बड़ा मौका, बढ़ेगा टाटा कर्मियों का मान
खबर

jharkhand trade union proud : टाटा वर्कर्स यूनियन को मलेशिया में होने वाले आइएलओ के सम्मेलन में भाग लेने का मिला न्योता, स्वर्गीय वीजी गोपाल और गोपेश्वर के बाद टुन्नु चौधरी को मिलेगा यह बड़ा मौका, बढ़ेगा टाटा कर्मियों का मान

October 23, 2026
jharkhand congress-एसआइआर व मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारियां, वोट बचाओ देश बचाओ अभियान 25 से, राज्यभर में 25 नवंबर तक चौपाल व जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को किया जाएगा जागरूक
खबर

jharkhand congress-एसआइआर व मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारियां, वोट बचाओ देश बचाओ अभियान 25 से, राज्यभर में 25 नवंबर तक चौपाल व जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को किया जाएगा जागरूक

October 23, 2026
Next Post

Jamshedpur NH accident : बहरागोड़ा के पास के यात्री शेड में घुसा टैंकर, मचा कोहराम, कई लोग दबे

Jamshedpur rural webseries : घाटशिला में बंगला वेबसीरीज की शूटिंग जुलाई से, पर्यटन को बढ़ावा देना है उद्देश्य

Jharkhand bokaro steel lathicharge : अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर लाठीचार्ज मामले में सीआइएसएफ पर केस, घंटों चली वार्ता बेनतीजा रहने पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने दर्ज कराया मुकदमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

Jharkhand weather update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश के संकेत, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News