
घाटशिला : एमएस फिल्म्स के बैनर तले घाटशिला में बंगला वेब सीरीज की आडिशन घाटशिला के एक होटल में स्थानीय कलाकारों का आडिशन हुई. फिल्म के प्रोड्यूसर मीना सेठी मंडल ने बताया कि घाटशिला प्राकृतिक सौंदर्यता से संपन्न है. वेब सीरीज बनाने का उद्देश पर्यटन को बढ़ावा देना. निर्देशक सौविक दे ने कहा कि घाटशिला में पहाड़, जंगल और प्राकृतिक झरने तथा सुवर्णरेखा नदी है. इतना सब होते हुए फिल्मों के निर्देशक और निर्माता दार्जलिंग और मुंबई की तरफ भागते हैं. इससे घाटशिला जैसी प्राकृतिक सुंदरता वाली जगह की अहमियत घट जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
वेब सीरीज की शूटिंग घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम, धारागिरी झरना समेत अन्य स्थानों पर किया जाएगा. इसमें स्थानीय 50 कलाकार की जरूरत है. सभी स्थानीय कलाकारों को इस वेब सीरीज में मौका दिया जाएगा. वेब सीरीज की शूटिंग जुलाई में शुरू होगा जो 15 से 17 दिनों तक होगी और दिसंबर माह में फिल्म रिलीज होगी. इस मौके पर वेब सीरीज के निर्देशक सौवीक दे, प्रणव मुखर्जी, अमलान राय, सुशांत सीट समेत कई लोग उपस्थित थे.



