
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव के पास एनएच 49 के किनारे स्थित यात्री विश्रामागार में रविवार की सुबह 7 बजे अलकतरा से भरा टैंकर संख्या डब्ल्यू बी 29 ए 8919 टकरा गया इससे यात्री विश्रामागार ध्वस्त हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त यात्री विश्रामागार में कई यात्री बैठे हुए थे जो दब गए हैं. टैंकर कोलकाता की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. विश्रामागार के ध्वस्त होने के कारण उसमें बैठे कई यात्री मलवा में दब गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मलबे में दबे 2 यात्री दिखाई पड़ रहे हैं. दुर्घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है. घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. सूचना पाकर बरसोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मलबे में दबे यात्रियों को बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मलवे में कितने लोग दबे हैं इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पायी है. इस दुर्घटना के कारण हाईवे जाम हो गया है. ज्ञात हो की विभिन्न जगहों पर जाने के लिए इस विश्रामागार में बैठकर यात्री वाहनों का इंतजार करते हैं.



