बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र में एनएच-49 के खंडमौदा चौक के समीप यात्री शेड में टैंकर घुसने से शेड ध्वस्त हो गया. इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी थी. सड़क दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने एवं अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया था. ग्रामीणों ने लगभग 10 घंटे तक सड़क जाम किये रखा. इस क्रम में स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में बरसोल थाना में सड़क जाम करने के संबंध में 15 लोगों के खिलाफ नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह जानकारी थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि थाना में प्रियंकर जेना खण्डामौदा, लक्ष्मीकान्त गिरि ने पांचरूलिया,सुजीत गिरी पांचरूलिया,गौरी शंकर जेना रूलिया,लीटू धड़ा रूलिया, लालू प्रसाद पांचरूलिया, शितील जेना रूलिया, आशीष महापात्रा ओल्दा, मानिक दास लालसाई, लिट्टू आईच गुरुरसाई, (नीचे भी पढ़ें)
सुजीत मैती मालवा, सुशान्त मुण्डा फुलवाड़िया,राजेश नायक खण्डामौदा, भरत ढुली मलकुन्दा, बादल कर्मकार जुगीशोल सभी बरसोल थाना क्षेत्र और राजा मंडल कलियाडिंगा थाना बहरागोड़ा और अन्य समेत 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कहा गया कि सड़क जाम के दौरान वरीय पदाधिकारियों के समझाने के बवजूद उनके साथ भी उतेजित होकर अभद्र व्यवहार, धक्का मुक्की करने लगे और रोड जाम को जारी रखे रहे जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई. समाचार लिखे जाने तक अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.











