गालूडीह: घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के झाटीझरना पंचायत में निर्मित तहसील कचहरी सह हल्का कर्मचारी आवास सरकारी उदासीनता के कारण बेकार साबित हो रहा है. सरकार के राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग से स्वीकृति के बाद वर्ष 2019 में यह भवन लाखों की लागत से बनाया गया था. फिर सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक रामदास सोरेन ने आवास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. ग्रामीणों ने बताया कि भवन में न तो राजस्व कर्मचारी कभी बैठते हैं और न ही राजस्व विभाग का कामकाज होता है. (नीचे भी पढ़े)

भू-स्वामियों को सुलभ सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया वह आज तक पूरा नहीं हुआ. अगर भवन में कामकाज शुरू होती तो लोगों को अतिरिक्त दूरी तय कर घाटशिला अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. लोगों को समय व पैसे दोनों की बचत होती. पर ऐसा नहीं हो रहा. भवन निर्माण के समय लोगों में जगी उम्मीद पर प्रशासनिक लापरवाही से पानी फिर गया है. अब धीरे-धीरे भवन के दीवार का रंग भी उड़ने लगी है.











