जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर बिग बाजार के पास टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार जगनारायण की मौत हो गई थी. घटना 24 जून की है. इस मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतक के परिजन अमित कुमार के आवेदन पर टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने टेंपो बरामद कर लिया है. चालक की तलाश की जा रही है.











