अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी राजू श्रीवास्तव के घर से पुलिस ने 25 सिमकार्ड, 5 मोबाइल फोन समेत कई डेबिट व क्रेडिट कार्ड बरामद किये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि राजू श्रीवास्तव उसके पास आया एवं अमेजन ऐप का सिविल स्कोर को सुधारने की बात कहते हुए उनका मोबाइल फोन ले लिया तथा उनका पासवर्ड बदलते हुए उनके अमेजन एप से 10000 रुपये की फर्जी निकासी कर ली. उन्होंने बताया कि दूसरी एक महिला ने भी राजू श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. (नीचे भी पढ़ें)
महिला ने बताया कि मां के पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए राजू श्रीवास्तव के पास गई तो उसने लिंक करते हुए उसके खाते से एक बार नहीं कई बार पैसे की निकासी कर ली. इस बाबत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया और जब आरोपी के घर तलाशी ली गई तो कई सिम कार्ड, मोबाइल फोन समेत विभिन्न बैंकों के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड बरामद किये गये. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.











