चाकुलिया: चाकुलिया में बंदी के मद्देनजर सुबह से ही इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन चाकुलिया स्टेशन पर रूकी थी. दोपहर में अचानक ट्रेन में सवार एक बच्चें की तबीयत बिगड़ गई, जिसके पश्चात सेवा कार्य में जुटे लोगों ने उक्त बच्चें को उसके अभिभावक के साथ लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे और उपचार करवाने के बाद वापस ट्रेन पहुंचाया. वही जमशेदपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर यात्री सेवा कार्य में जुटे विधायक समीर महंती के निजी सचिव बिशाल बारिक ने इसकी सूचना विधायक को दी. विधायक के निर्देश पर विधायक के निजी एम्बुलेंस को स्टेशन लाया गया और उक्त बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों के साथ जमशेदपुर भेजवाया. परिजनों ने बताया की वे सभी जमशेदपुर के रहने वाले है और वे सभी बुजुर्ग महिला की इलाज कराने के लिए कोलकाता गए थे और वापस जमशेदपुर आ रहे थे. इसी बीच ट्रेन को यहां रोक दिया गया और उक्त महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई.











