जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची निवासी ओम प्रकाश मूनका के पुत्र सौरव मूनका सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है. इससे परिवार में खुशी का माहौल है. सौरव मूनका ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और परिवार को दिया हैं. सौरव के पिता बिजनसमैन है और माता स्मिता गृहिणी हैं. बतौर सौरव सफलता का मूल मंत्र केवल एक ही है. लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.



