जमशेदपुर : जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव ने जमशेदपुर के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के विशाल प्रताप सिंह को जांच उपरांत निलंबित कर दिया. उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. विशाल प्रताप सिंह पर संत पॉल इंग्लिश स्कूल नुवागांव घाटशिला का आरटीई. से संबंधित मान्यता के लिए अवैध राशि का मांग आरोप लगा था. इस संबंध में विशाल प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण भी किया गया. (नीचे भी पढ़े)
स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने तथा जांचोउपरांत प्रथम दृष्टया प्रमाणित आरोप के आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए यह आदेश पारित किया गया है कि निलंबित अवधि में बायोमेट्रिक द्वारा उपस्थिति दर्ज के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह का भत्ता का भुगतान प्रति माह किया जाएगा. निलंबन अवधि में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सदर चाईबासा निर्धारित किया गया है.



