जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित दो कर्मी अभय कुमार प्रभाकर एवं गीता देवी की सोमवार को सेवानिवृत्त पर उन्हें सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गई. इस विदाई समारोह में जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा-वन एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के न्यायाधीश अमितेश लाल ने दोनों कर्मी को सम्मानित करते हुए स्वस्थ्य रहने की मंगल कामना की. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी के अलावे कोर्ट के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. अभय कुमार प्रभाकर 12 अगस्त 1998 को एक लिपिक के रूप में अपना योगदान दिये थे. उन्होंने 26 वर्ष 10 माह 18 दिन तक अपनी सेवा दी हैं. वहीं गीता देवी ने 16 मार्च 2000 में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रूप में योगदान दी थी. उन्होंने 23 वर्ष 2 माह 15 दिन तक सेवा में जुड़ी रही.



