जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश पर मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (जादूगोड़ा) में बुधवार को द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इस मौके पर केन्द्र के प्रभारी डॉ सुंदरलाल मार्डी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मौत रक्त की कमी की वजह से न हो, जिसको लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ऐसे शिविर का आयोजन आगे भी लगातार होता रहेगा ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को रक्त मुहैया कराया जा सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज पुर्ती, सुशांत पाल समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.















