जमशेदपुर : जमशेदपुर के लिए अच्छी खबर आयी है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने 237 करोड़ रुपये रुपये का टेंडर निकाला गया है. साकची से मानगो पुल पार करते हुए फ्लाइओवर बनाने को लेकर यह टेंडर निकाला गया है. 24 जुलाई तक इसका बिडिंग किया जायेगा. इसके बाद काम शुरू होगा. (नीचे भी पढ़े)
10 साल के मेंटेनेंस के साथ 18 माह में काम को पूरा करने के लिए टेंडर निकाला गया है. इसके तहत पुल और पुलिया के अलावा कनेक्टिंग सड़क को भी बनाने का टेंडर किया गया है. कुल 3.50 किलोमीटर की सड़क को मंजूरी दी गयी है. इसके आधार पर टेंडर निकाला गया है. 20 जुलाई से 28 जुलाई के बीच लोग टेंडर डाल सकते है.



