जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जानेवाले नेत्र ज्योति यज्ञ की 684वां नेत्र शिविर 15 जुलाई से 17 जुलाई तक टाटा स्टील व निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल (जमशेदपुर कन्टीन्युअस एनालिंग एंड प्रोसेसिंग कम्पनी प्रा. लि.) के संयोजन में कम्पनी के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहे नेत्र शिविर में 15 जुलाई को नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा.(नीचे भी पढ़ें)
16 जुलाई को जांच में उपयुक्त पाये गये नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में सम्पन्न होगा। 17 जुलाई को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा चश्मा व आंखों की देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा.



