जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के आइ ब्लास्ट फर्नेस का वार्षिक जेडीसी का आयोजन गुरुवार को हुआ. इसमें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा स्टील का जमशेदपुर प्लांट में अभी विस्तार का कोई प्लान नहीं है. हम लोग ब्लास्ट फर्नेस का संचालन किया जाता रहेगा. अभी जो क्षमता है, उसको ही और किस तरह पर्यावरण स्नेही बनाया जाना है, इस पर विचार किया जायेगा. इसके अलावा ब्लास्ट फर्नेस को और किस तरह नेट जीरो मिशन के तहत इसको और बेहतर किया जाना है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की. श्री नरेंद्रन ने कहा कि 2030 तक 40 मिलियन टन स्टील का उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया जा रहा है. कलिंगानगर प्लांट में भी विस्तार का काम चल रहा है. नया ब्लास्ट फर्नेस कलिंगानगर में बनाया जा रहा है. इस दौरान जेडीसी के कार्यों की सराहना की गयी. इस मौके पर सवाल जवाब का सेशन भी आयोजित किया गया. कर्मचारी वीएन सिंह ने कहा कि मणिपाल मेडिकल कॉलेज की तरह का इंजीनियरिंग कॉलेज भी यहां खोला जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़े)
इस पर एमडी ने कहा कि यह टाटा स्टील का काम नहीं है. लेकिन अगर कोई बेहतर कॉलेज आये तो वे लोग सुविधा प्रदान करेंगे. इस दौरान एक कर्मचारी एसके पांडा ने कहा कि कर्मचारियों को जब नया क्वार्टर दिया जाता है तो उनको टीआरएम जॉब कराना पड़ता है. इसके लिए वेट करना होता है जबकि क्वार्टर जब मिलता है तो सारे काम पूरा होकर मिलना चाहिए. बाथरुम और किचेन में टाइल्स लगा होना चाहिए. इस पर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि हम लोग इस पर काम कर रहे है. कर्मचारी अनुज कुमार पांडेय ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस का फ्यूचर कैसा रहेगा, इस पर चीफ ऑफ ब्लास्ट फर्नेस पदमपाल ने कहा कि फ्यूचर बेहतर है. ब्लास्ट फर्नेस का संचालन हम लोग जारी रखेंगे. एक सवाल के जवाब में कहा गया कि बारीडीह पार्क में बालू और अन्य अतिक्रमण को हटाया जायेगा और जल्द ही वाकिंग पाथवे बनाया जायेगा. जेडीसी के चेयरमैन जीएसआर मूर्ति, वाइस चेयरमैन डी भानु एवं सेक्रेटरी स्नेहा कुमारी ने जेडीसी के कार्यों की जानकारी दी. आपको बता दें कि टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन बेहतर काम करने वाले तीन विभाग में ही जेडीसी में शामिल हो रहे है. इसमें आइ ब्लास्ट फर्नेस भी शामिल है.(नीचे भी पढ़े)
इससे पहले वे सीआरएम बारा और पिलेट प्लांट में भी वार्षिक जेडीसी में खुद एमडी शामिल हुए. चेयरमैन जीएसआर मूर्ति ने स्वागत भाषण दिया एवं मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डी भानु ने दिया. इस दौरान आइ ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी की ओर से गोद लिये गये पटमदा के हड़ियाकोचा गांव के सरकारी स्कूल के तीन बच्चों और स्कूल के प्राचार्य शांतनु मिश्रा को सम्मानित किया गया. शांतनु मिश्रा ने जेडीसी के कार्यों का असर बताया और कहा कि स्कूल में अब दाखिला भी जेडीसी के कार्यों के कारण बढ़ गया है.




