
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के दिघी गांव से प्रखंड के आमलागोड़ा गांव तक आरके कंस्ट्रक्शन द्वारा शाखा कैनाल का निर्माण किया जा रहा है. कैनाल निर्माण में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है. संबंधित संवेदक द्वारा विभाग के पदाधिकारीयों के सांठ गांठ कर मनमाने ढंग से कैनाल का निर्माण कर रहे हैं. एक और कैनाल निर्माण के लाइनिंग की ढलाई हो रही है तो दूसरी तरफ लाइनिंग ध्वस्त हो रहे हैं. कई स्थानों पर लाइनिंग की ढलाई में दरार पड़ गये है, जिसे संवेदक कर्मियों द्वारा आनन फानन में लाइनिंग में पड़े दरार को सीमेंट से भरा जा रहा है. वही ध्वस्त लाइनिंग को पुनः आधा तोड़कर फिर से लाइनिंग की ढलाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह कैनाल निर्माण कार्य हो रहा है कि भारी बारिश होने पर कैनाल के लाइनिंग पुनः ध्वस्त हो जाएंगे. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार करोड़ों रूपए खर्च कर कैनाल निर्माण करवा रही है ताकि कैनाल के पानी से किसान सिंचाई कर पाएंगे परंतु संवेदक द्वारा इस कदर कैनाल निर्माण किया जा रहा है जो निर्माण के कुछ वर्ष पश्चात यह किसानों के लिए कैनाल सफेद हाथी साबित होगा. कहा कि निर्माण के क्रम में ही अभी से कैनाल के लाइनिंग टूट रहे हैं तो आगे क्या होगा यह कहना मुश्किल है. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने कहा कि कैनाल निर्माण स्थल पर कभी कभार विभाग के पदाधिकारी आते हैं जिस कारण संवेदक योजना निर्माण में मनमानी बरत रहें हैं. इस संबंध में जेई एस कुमार ने कहा कि शाखा कैनाल निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ की जा रही है. कहा कि जहां कैनाल के लाइनिंग टूट गया है उसे संवेदक द्वारा पुनः बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी विभाग को उक्त योजना हैंड ओवर नही हुआ है और कार्य प्रगति पर है.



