जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए लगातार वेकेंसी निकाली जा रही हैं. साथ ही आयोग ने तीन परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की है. जारी सूचना के अनुसार अगस्त से सितंबर महीने के बीच इन तीन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. स्नातकोत्तर प्रशिक्षित प्रतियोगिता परीक्षा 18 अगस्त से 10 सितंबर, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 14-15 अक्टूबर और झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 29 अक्टूबर को प्रस्तावित है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 2025 पद, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 921 पद और स्नातकोत्तर प्रशिक्षित प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 2137 पदों पर बहाली होगी. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जेएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.



