
रांची : बिहार के पटना में भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भाजपा अपने स्तर से जांच करायेगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने इसको लेकर जांच कमेटी का गठन किया है. इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ आंदोलन कर रहे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की है. (नीचे भी पढ़ें)
यह बर्बर कार्रवाई में भाजपा के कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गयी थी. इस मामले की उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है. इस कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जांच कमेटी का संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी, सांसद बीडी राम, सांसद सुनीता दुग्गल को जांच कमेटी बनायी गयी है. यह जांच समिति को तत्काल पटना का दौरा करने और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपने को कहा गया है.



