
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार निवासी भगवती खंडेलवाल (उम्र 73 वर्ष) की आंखें मृत्यु के पश्चात भी रोशनी देती रहेगी. मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर शुक्रवार को भगवती खंडेलवाल के निधन के पश्चात उनके पुत्र गोपाल खंडेलवाल, गोविंद खंडेलवाल एवं घनश्याम खंडेलवाल की सहमति से जुगसलाई निवास पर ही नेत्रदान करवाया गया. जिससे दो लोगों की दुनिया रोशन होगी. इस नेक कार्य में रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी, कोषाध्यक्ष सीता जोशी तथा डॉ अजय गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) की अहम भूमिका रही. इस पुनीत कार्य के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की अध्यक्ष बीना अग्रवाल ने खंडेलवाल के परिजनों, रोशनी संस्था एवं डॉ अजय को साधुवाद दिया. (नीचे भी पढ़ें)
यह जानकारी मारवाड़ी महिला मंच की सुशील खीरवाल द्वारा दी गयी. उन्होंने बताया कि भगवती का आकस्मिक निधन शुक्रवार सुबह हो गया था. अंतिम संस्कार भी जुगसलाई शिव घाट पर किया गया. मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा कई सालों से नेत्रदान महादान पर अभियान चलाया जा रहा है. मृत्यु के पश्चात नेत्रदान करवाने में सक्षम भी हुए हैं. इसमें लोगों को काफी जागरूकता भी आई है. उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद यूं ही अपने शरीर को या तो जला देते हैं या फिर दफना दिया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इसलिए अगर मृत्यु पश्चात हम किसी दो व्यक्ति को रोशनी दे सकते हैं तो इससे अधिक पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता. समाज के सभी बंधुओं से अपील है कि अगर किसी के घर में ऐसी घटना होती है और वे अगर नेत्रदान करवाने में इच्छुक हो तो मंच की अध्यक्ष बीना अग्रवाल (9304833999), सुशीला खीरवाल (9431952424) एवं सीमा अग्रवाल (7858016351) से संपर्क कर सकते हैं. इस कार्य के लिए संस्था सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती है.



