जमशेदपुर : शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में श्री शाकंभरी माता का नौवां झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया. दोपहर तीन बजे से शाकंभरी माता की पूजा अर्चना शुरू हुई. उर्मिला-ओम प्रकाश मूनका, नीतू- संदीप हरनाथका, श्यामा-शैलेश कांवटिया, पूजा-आनंद हरनाथका ने संयुक्त रूप से पूजा की एवं बसंत पंडित ने पूजा कराई. (नीचे भी पढ़ें)
श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में शहर के भजन गायक मनोज शर्मा मोनू ने मंगल पाठ के दौरान भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को खुब झुमाया. इस धार्मिक मौके पर माता का झूला, दरबार, भजन, ज्योत, छप्पन भोग, प्रसाद आकर्षण के केन्द्र रहे. श्री गणेश वंदना के साथ मंगल पाऑ और भजनों का कार्यक्रम संध्या 4 बजे से शुरू हुआ, जो रात 09 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस उत्सव में सभी महिलाएं चुंदरी ओढ़े व राजस्थानी परिधान में सज-धजकर शामिल हुईं. इस अवसर पर माता के जयकारे से गूंजता राजस्थान भवन का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. भजन गायक मोनू ने शाकम्भरी परिवार है ये शाकम्भरी परिवार है…, आ जा मॉ शाकंभरी नाव पड़ी मंझधार…, लाया थारी चुंदरी कर लो मॉ स्वीकार…., सेवाक़िया में मैया मेरा नाम लिख ले…., सकरायवाली का उत्सव आया है…, जैसे भजनों की प्रस्तुति दी. भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन में दो बेटियां हुईं सम्मानित
इस अवसर पर शाकंभरी माता परिवार की दो बेटियों, क्रमशः 2023 में सीए फाइनल में सिटी टॉपर बनी स्वास्तिका चेतानी और कार्मेल जूनियर कॉलेज कक्षा 10 की छा़त्रा तन्वी हरनाथका को 97.6 प्रतिशत नंबर मिलने की खुशी में चांदी का सिक्का और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में शाकंभरी माता परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



