रामगोपाल जेना / चाईबासा : कोल्हान एवं उससे सटे क्षेत्रों के जंगलों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाये गये बूबी ट्रैप को नष्ट कर दिया है. रैप में लगे करीब 10 किलो के आइईडी को बम निरोधक दस्ते ने वहीं नष्ट कर दिया.(नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे के कोल्हान एवं आसपास के वन क्षेत्रों में सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस व सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें जंगलों में उनके विरुद्ध लगातार अभियान चला रही हैं. इसी दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के तुंबाहाका एवं अंजदबेड़ाके सीमावर्ती क्षेत्रों एवं गोइलकेरा थानांतर्गत कुइड़ा एवं मारादिरी के सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की टीम ने जंगल में उन्हें टार्गेट कर लगाये गये बूबी ट्रैप का पता चला. (नीचे भी पढ़ें)
सुरक्षा बलों ने उक्त आइईडी बम निरोधक दस्ते की मदद से वहीं नष्ट करा दिया. इस अभियान में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. अभियान दल में चाईबासा पुलिस के अलावा झारखण्ड जगुआर, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ के साथ बम निरोधक दस्ता भी शामिल रहे.




