चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत के हजारीकोचा गांव में निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना विगत दो वर्षों से ठप है. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 30-35 परिवार के लोग पेयजल के लिए पूर्ण रूप से सोलर जलापूर्ति योजना पर आश्रित है. सोलर जलापूर्ति योजना ठप होने से विगत दो वर्षों से गांव के ग्रामीण गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में निर्मित सोलर जलापूर्ति से पानी का इंतजाम करते है. गांव के ग्रामीण पीने के लिए पानी और दैनिक कार्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना पर निर्भर है. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने कहा कि कई बार पंचायत के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी से गांव में ठप पड़े सोलर जलापूर्ति योजना की मरम्मत कराने की मांग की है परंतु अब तक किसी ने भी इस दिशा में पहल नहीं किया है. जिससे लोगों में काफी आक्रोश हैं.

















