रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के चिकित्सकों ने एक कमाल किया है. झारखंड के लापुंग निवासी जीतेंद्र उरांव का जटिल सर्जरी कर ब्रेन टेंपोरेल लोब के डैमेज को ठीक किया है. उसको गोली लग गयी थी, जिसमें उसके दिमाग का एक हिस्सा ही खराब हो गया था. 40 वर्षीय लापुंग निवासी जितेंद्र उराव सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे वह अपने बच्चे के साथ अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी किसी व्यक्ति ने उनके सिर पर पीछे से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और गोली (बुलेट) ब्रेन में जाकर फंस गई. बुलेट लगने की वजह से ब्रेन के लेफ्ट साइड का टेंपोरल डैमेज हो चुका था. साथ ही ब्रेन के पिछले हिस्से में हड्डियां भी टूटी थी. डॉक्टर प्रोफेसर डॉक्टर सीबी सहाय के नेतृत्व में डॉक्टर विकास कुमार और अन्य चिकित्सकों ने मंगलवार की सुबह चिकित्सकों ने मरीज का सफल ऑपरेशन किया. मरीज अभी खतरे से बाहर है. परंतु पूरी तरीके से होश में नहीं है. यह करिश्मा नये बदलाव का द्योतक है.













