रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. दिल एवं ब्रेन की समस्या के कारण उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि रूपी सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके कारण उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. डॉक्टरों की टीम जीवन रक्षक उपकरणों की मदद से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
मां की बिगड़ती हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ले रहे थे. इसी वजह से कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दी गई थी.




