अनिल कुमार, बोकारो : शनिवार को बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में मुहर्रम का जुलूस उस वक्त मातम में बदल गया जब स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला. ताजिया उठाने के क्रम में उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन में सट गया. तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया जिससे अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. वही 7 की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों को बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में आसिफ रजा (18), इनामुल रब (35), गुलाम हुसैन (18) और साजिद अंसारी (18) शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद खेत में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गयी. लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया.अस्पताल में एम्बुलेंस मौजूद नहीं रहने और बदइंतजामी को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया. घायलों में सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस हादसे में 13 लोग झुलस गये है.




