जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय की पहल पर बर्मामाइंस कैरेज कौलोनी, टीना खोली, चंदन जायसवाल के घर से लेकर केरला पब्लिक स्कूल, डनलप मैदान, बर्मामाइंस नवनिर्मित थाना होते हुए पुन: कैरेज कौलोनी में आकर मिलने वाली लम्बी सडक के निर्माण की योजना का रविवार को शुभारंभ हुआ. बर्मामाइंस मंडल भाजमो के दुर्गा राव की अध्यक्षता में उद्घाटन कार्य संपन्न हुआ. दुर्गा राव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों मे हर्ष का माहौल है. यह सडक वर्षो से जर्जर हाल थी और लोगों को इस सड़क से आवागमन करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था.(नीचे भी पढ़ें)
उद्घाटन में मुख्य रूप से स्थानीय लोग एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, पप्पू राव, बर्मामाइंस महामंत्री बबलू कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, दुर्गेश, सोनू खान, फिरोज, संजय, हरीश राव, सन्मुख राव आदि लोग उपस्थित थे.




