जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा स्थित ठाकुर जयमंगल सिंह क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह की उपस्थिति में श्री श्री सार्वजिनक दुर्गापूजा समिति का रविवार को पुनर्गठन किया गया. इसके साथ ही इस वर्ष दुर्गापूजा को सफल एवं भव्य बनाने का भी निर्णय लिया गया. पंडाल के संरक्षक सूर्यभान सिंह एवं अध्यक्ष राजेश सिंह को बनाया गया. दोनों नेताओं को उनके पदों पर पदभार ग्रहण कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि यह पूजा विगत 30 वर्षों से होती आ रही है. आज की बैठक में पंडाल के सभी वरीय सदस्यों ने पूजा को लेकर अपनी राय दी, जबकि पूजा को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया.बैठक में राम एकबाल सिंह, संजय शर्मा, डी मिश्रा, ललन यादव, दिलीप झा, बहादुर साह, जालीराम महतो, अमर बहादुर, काशी प्रसाद, अशोक सिंह, वीरेन महतो, देवदास बंगाली आदि लोग शामिल रहे.



