जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो संकोसाई रोड नंबर पांच, एकता नगर, कालिका नगर, सुभाष कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनियों में पिछले चार- पांच दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे करीब दो हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं. आलम ये है कि बूंद-बूंद पानी को तरस की जनता पलायन को मजबूर हैं. गुरुवार को भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुष उलीडीह थाना पहुंचे और विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और कनीय अभियंता पंडित महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया. भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रही है और विभागीय अधिकारी अभी तक खराब समान लगवा पाने में विफल रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि पानी जैसे जरूरी उपभोग की वस्तु के प्रति विभागीय अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोनों अधिकारियों के गिरफ्तारी को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा. वहीं थाने में मुकदमा दर्ज कराने मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रोफेसर यूपी सिंह, राजेश साव, छोटेलाल सिंह, दुर्गा दत्ता, अजय लोहार, मनोज ओझा राम सिंह कुशवाहा, जीतू गुप्ता, श्याम सिंह, जय मंगल सिंह, शिव शंकर साव,सुशील शर्मा, सीता देवी, पूनम गुप्ता, संजू देवी, प्यारेलाल शाह, संजीत शर्मा, सुबीर पाल, परमानंद साव, रीता देवी, अंजू देवी, लक्ष्मी कुमारी, पंचा देवी, चिंता देवी, रीना देवी, उषा देवी, रिंकू देवी, शिव कुमारी देवी, सुनील तिवारी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.











