जमशेदपुर : पूर्वी विधायक आमंत्रण टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को टिनप्लेट के केबल टाउन मैदान में किया जाएगा. इस एकदिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं. संयोजक भाजमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में जमशेदपुर महानगर से 15 और राउलकेला से 1 टीम भाग ले रही हैं. जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों से खिलाड़ियों का चयन कर टीम का गठन किया गया हैं. सभी खिलाड़ियों को जर्सी आयोजन कमिटी द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का उद्घाटन जेएफसी के सीईओ और समापन समारोह में विधायक सरयू राय मौजूद रहेंगे. विजेता टीम को 31 हजार, दूसरे नंबर की टीम को 21 हजार और तीसरे नंबर की टीम को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा. साथ ही सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो और मेडल देकर प्रोत्साहित किया जाएगा. टूर्नामेंट के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है.




