• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 12, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm student scholarship – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित 25 विद्यार्थियों को किया सम्मानित, राज्य सरकार की छात्रवृत्ति पर अनुसूचित जनजाति के 10, अनुसूचित जाति के 5, पिछड़ा वर्ग के 7 और अल्पसंख्यक वर्ग के 3 विद्यार्थियों का अब विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सपना होगा साकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : अगर आप शिक्षित होंगे तो आपकी अगली पीढ़ी भी निश्चित तौर पर पढ़ेगी. इसी बात को ध्यान में रखकर शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में नई शुरुआत कर रहे हैं. इसके तहत कड़ी से कड़ी जोड़कर व्यवस्था को मजबूत और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई के प्रति लगाव और उत्सुकता बनी रहे, इसके लिए कई योजनाएं शुरू की है ताकि, आर्थिक अभाव की वजह से कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित ना रहे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित 25 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए ये बातें कही. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीएम फैलोशिप प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की. इस प्रोग्राम के तहत दुनिया के 100 विश्वविद्यालयों में झारखंड के स्कॉलर्स को एमफिल और पीएचडी जैसे कोर्सेज के लिए वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मुहिम जारी


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों- मूल वासियों में हुनर की कोई कमी नहीं है. लेकिन, उचित प्लेटफार्म नहीं मिलने से इनकी प्रतिभा गुम हो जाती थी. जब हमारी सरकार बनी तो हमने इसकी वजहों को जानने का प्रयास किया. इस क्रम में पता चला कि यहां की शिक्षा व्यवस्था एक ताश के पत्ते की तरह है , जो कभी भी धारासायी हो सकती है. यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी. लेकिन, हमने इसे स्वीकार किया. शिक्षा के क्षेत्र में रिफॉर्म का सिलसिला शुरू किया. पहले चरण में 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं. मॉडल स्कूल बनाये जा रहे हैं. स्कूलों को संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका नतीजा कि आज सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा मिल रही है.(नीचे भी पढ़े)
बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेवारी सरकार ने ले रखी है
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार कई योजनाएं चल रही है. हमारा प्रयास है कि बच्चे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. उनके पठन-पाठन का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। आज बच्चों की प्राइमरी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का खर्च सरकार दे रही है. इतना ही नहीं, यूपीएससी, जेपीएससी, बैंक रेलवे जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी और इंजीनियरिंग मेडिकल और लॉ जैसे कोर्सेज करने का खर्च सरकार दे रही है. बच्चों से कहना है कि वे पढ़ लिख कर एक अच्छा मुकाम हासिल करें. उनके मुकाम हासिल होने से झारखंड भी गौरवान्वित महसूस करेगा.
प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा


प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा नहीं बने, इसका सरकार ने संकल्प ले रखा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज चाहे झारखंड बोर्ड हो या सीबीएसई अथवा आईसीएसई बोर्ड. इसके टॉपर्स को नगद राशि के साथ लैपटॉप सरकार दे रही है. इसके अलावा छात्रवृत्ति की राशि बढ़ा दी गई है. हमारी बच्चियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए सावित्रीबाई फुले सावित्री योजना चलाई जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
हर क्षेत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए हो रहा काम


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अचरज की बात है कि देश का 42 प्रतिशत खनिज संसाधन झारखंड में उपलब्ध है. लेकिन, फिर भी यह देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है. इतना ही नहीं प्रकृति ने झारखंड को धरा के अंदर और बाहर से सजाया- संवारा है. फिर भी यहां के लोग गरीब और पिछड़े हैं. आखिर ऐसा क्यों ? दरअसल झारखंड को शुरू से ही उपेक्षित करने का प्रयास किया जाता रहा , जिसका परिणाम यहां के आदिवासी और मूलवासी को भुगतना पड़ रहा है. लेकिन, हमारी सरकार इससे निपटने की पूरी रणनीति तैयार कर आगे बढ़ रही है. उन चीजों को चिन्हित किया जा रहा है, जिस वजह से झारखंड आगे नहीं बढ़ सका. शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. सामाजिक सुरक्षा को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है. हमें पूरा विश्वास है कि वह दिन दूर नहीं जब झारखंड की पहचान एक विशेष राज्य के रूप में पूरे देश -दुनिया में होगी.(नीचे भी पढ़े)
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य तेजी से कर रहा विकास
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में ऐसे कई कार्य हो रहे हैं, जो झारखंड को मजबूती प्रदान कर रहा है. यहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान के साथ विकास को गति मिल रही है. युवाओं को आगे ले जाने का प्रयास जारी है. वहीं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि समाज और राज्य के आगे बढ़ने की बुनियाद है- शिक्षा. इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसी कड़ी में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं. यहां के गरीब विद्यार्थी भी विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके, इसके लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है. मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. इसी कड़ी में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर सभी प्रमंडल मुख्यालयों में भी एक विद्यालय खोले जाने की तैयारी चल रही है.
अगर आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो सरकार पूरा सहयोग करेगी


मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृति योजना कोई एक योजना मात्र नहीं है. यह इतिहास बनाने का एक मौका है क्योंकि, जिन अंग्रेजों के खिलाफ हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया है, उन्हीं की धरती पर जाकर आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करने जा रहे हैं. यह सब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ विद्यार्थियों को कोई शर्त नहीं रखी गई है. आप कहीं भी अपना कार्य करें. आप अगर अच्छा करेंगे तो उसी में झारखंड का भी नाम रोशन होगा. वहीं, आप इस राज्य की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहते हैं. कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो उसमें सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी.(नीचे भी पढ़े)
आप बेस्ट हैं, अपने पर भरोसा रखें
दिल्ली के ब्रिटिश हाई कमीशन हेड चेवनिंग स्कॉलरशिप सुप्रिया चावला ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों को यूनाइटेड किंगडम में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में हमारी ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप बेस्ट हैं. अपने पर विश्वास रखें. आप निश्चित तौर पर अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगे. आप खुद में बदलाव लाए और दूसरों को में भी बदलाव लाने का कार्य करें. समारोह में डिप्टी ब्रिटिश हाई कमीशन कोलकाता अजिता मेनन भी शामिल हुईं.(नीचे भी पढ़े)
इन विद्यार्थियों का हुआ है चयन
मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत तीसरे बैच (सत्र 2023-2024) के लिए अनुसूचित जनजाति के 10 अनुसूचित जाति के पांच, ओबीसी के सात और अब अल्पसंख्यक वर्ग के तीन विद्यार्थियों का चयन विदेशों के विश्वविद्यालय महाविद्यालय में 31 कोर्सेज के लिए हुआ है. इसमें अनुसूचित जनजाति के कमल शाश्वत, ज्योति वंदना लकड़ा, आयुष स्टीफन टोप्पो, मेरी स्मृति कुजूर, मांगू पूर्ति, प्रफुल्ल किरण केरकेट्टा, जे. नीतू सोरेन, हर्कुलस सिंह मुंडा, मधुमिता मुंडा और स्तुति होरो, अनुसूचित जनजाति के निर्भय प्रकाश, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश कुमार, निधि बाघवर और अक्षय कुमार और पिछड़ा वर्ग के अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, सूरज कुमार मोदी, प्रेरित राज, जीशान आलम, कुमार प्रीतम पुरी और मल्लिका महतो शामिल है. इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के हसन अल बन्ना, मोहम्मद जीशान अहमद और फैजान अली समेत अन्य लोग शामिल है.(नीचे भी पढ़े)
2021 में इस योजना की हुई थी शुरुआत
मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत 25 प्रतिभावान विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. इनमें अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 10 और अनुसूचित जाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 15 छात्र-छात्राओं का चयन इस वर्ष इस योजना के लिए हुआ है. सभी चयनित विद्यार्थियों को यूनाइटेड किंग्डम और नॉर्दर्न आयरलैंड के प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए छात्रवृति मिलेगी. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि है कि चयनित विद्यार्थियों के पढ़ाई का शुल्क के साथ साथ रहने-खाने और अन्य जरूरतों का खर्च भी राज्य सरकार वहन करती है. ज्ञात हो कि इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी. इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, चम्पाई सोरेन और हफीजुल हसन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले
खबर

Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले

October 12, 2026
Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग
खबर

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

October 12, 2026
jamshedpur sahara city gang rape decision : मानगो सहारा सिटी गैंगरेप से बरी हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पूर्व डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी, दो लोग अब भी फरार, तीन को पहले हो चुकी है सजा, जानें क्या हुआ फैसला
खबर

jamshedpur sahara city gang rape decision : मानगो सहारा सिटी गैंगरेप से बरी हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पूर्व डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी, दो लोग अब भी फरार, तीन को पहले हो चुकी है सजा, जानें क्या हुआ फैसला

October 12, 2026
Next Post

Jharkhand deoghar football tournament : विश्व आदिवासी दिवस पर देवघर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, चाइल्ड एफसी मोहनपुर की टीम चरकी पहाड़ी टीम को 3-0 से हराकर बनी चैंपियन

Jamshedpur Red Cross - रेड क्रॉस भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मेंटीबी मरीजों को मिलेगा 13वें माह का पोषण सहयोग

Jamshedpur road accident : मानगो में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात बड़े वाहन ने मारा धक्का, गंभीर हालात में अस्पताल में चल रहा है इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News