जमशेदपुर: प्रत्येक वर्ष की भांति भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का राष्ट्रीय झंडोतोलन कार्यक्रम रेड क्रॉस भवन, साकची में आयोजित होगा. झंडोतोलन मुख्य अतिथि सह जिला के उपायुक्त एवं रेड क्रॉस के अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 15 अगस्त को प्रातः 11.15 बजे किया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के साथ ही पिछले वर्ष 15 अगस्त 2022 से शुरु किये गये प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का एक वर्ष पूरा होने के पश्चात 13वें माह का पोषण सहयोग के तहत एक महीने का राशन एवं दवा विटामिन उपायुक्त सह अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 100 टीबी मरीजों के बीच प्रदान किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
एसडी सिंह की स्मृति में शनिवार से नेत्र शिविर

जमशेदपुर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का 687वां नेत्र शिविर समाजसेवी व शिक्षाविद् स्व. एसडी सिंह के पुण्य स्मृति में एसडीएसएम एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में शनिवार 12 से 14 अगस्त 2023 तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा. 12 अगस्त को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों के चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा.




