
रांची मे सरेराह दो की हत्या राॅंची : झारखंड की राजधानी रांची मे अपराधियों ने जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को गोली मार दी. इस घटना में जहां जूस काउंटर के संचालक की मौके पर मौत हो गई. वहीं स्टाफ को आनन- फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. घटना बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी में हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने चिरौंदी साइंस सिटी के पास जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को गोली मारकर फरार हो गए. मरनेवालों में रोहन और मुकेश नाम का युवक शामिल हैं.
पलामू मे पैसे को लेकर नक्सली आपस मे भिड़े, दो नक्सली की मौत
पलामू : झारखंड के पलामू ज़िलें के पांकी थाना क्षेत्र के होटाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के नक्सली पैसे को लेकर आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच हुई गोलीबारी में दो नक्सली की मौत हो गई है, जबकि कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है. घायल नक्सलियों का इलाज झोला छाप से डॉक्टर से कराने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट जुट गई है. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है. वहीं पुलिस ने नक्सली संतोष यादव के शव को बरामद कर लिया है पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.




