
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह तालाब से एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर पानी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची परसुडीह थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पानी से निकलवाया. शव की पहचान कीताडीह निवासी छुटन मंडल के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में तैरता लाश देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी. आसपास के लोगों ने शव की पहचान की है. वहीं व्यक्ति तीन दिन से घर से लापाता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




