रांची/ जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस पर बेहतरीन जांच के लिए झारखंड 2 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस अवार्ड-2023’ प्रदानकिया जाएगा . इनमें झारखंड के एक आईपीएस और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं. स्वतंत्रता दिवस पर देशभर के 140 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टि गेशन’ दिया जाएगा. यह मेडल किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी , कर्त्तव्यनिष्ठा और अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को दिया जाता है. शनिवार को इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
यह है मामला: जमशेदपुर के बर्मामाइंस के तत्कालीन थानेदार इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा वर्ष 2018 में नैना हत्याकांड का खुलासा किया था. चार वर्षीय नैना की हत्या उसके फुफेरे भाई विक्रम दास ने की थी . आरोपी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता था. 4 अप्रैल 2018 को छेड़छाड़ के दौरान बच्ची रोने लगी. आरोपी पकड़े जाने के भय से चाकू से गला काटकर हत्या कर दी . घटना के बाद आरोपी अक्सर पुलिस से बचने का प्रयास करता था. इसी शक में हिरासत में लेकरविक्रम से पूछताछ की गयी और उसके निशानदेही पर बच्ची का ताबीज और चाकू बरामद कर हत्याकांड का खुलासा किया .(नीचे भी पढ़े)
यह है मामला: जमशेदपुर के एएसपी शुभांशु जैन को केंद्रीय गृह मंत्री का ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन’ प्रदान किया जाएगा. पिछले वर्ष जमशेदपुर मेंतिहरे हत्याकांड की जांच सफलता पूर्वक करने के कारण उन्हें यह मेडल दिया जाएगा. इस संबंध में बीते साल जुलाई महीने में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में जुलाई 2022 में सविता रानी हेम्ब्रम, उसकी मां लखीया मुर्मू और बेटी गीता हेम्ब्रम की हत्या कर दी गई थी. जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में तैनात सविता के पति कैलाश हेम्ब्रम की 14 साल पहले जादूगोड़ा मेला में उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी. जमशेदपुर के तत्कालीन एएसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी राम चंद्र जामुदा को गिरफ्तार किया था. सविता महतो , बेटी गीता और मां की हत्या गियर लीवर से गला दबाकर कर दी थी . आरोपी रामचंद्र जामुदा को सविता पर शक हो था कि वो उसके अलावा किसी और से भी बात करती है. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और हत्या कर दी. इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया.(नीचे भी पढ़े)
इसी तरह विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार के लिए झारखंड एटीएस के पारस नाथ ओझा का चयन किया गया है. इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए पुलिस महानिरीक्षक अभियान साकेत कुमार सिंह, हवलदार कैलास प्रसाद, सत्येंद्र नाथ, रामजन्म प्रसाद,तिल प्रसाद, मनोज कुमार दास, सुनील कुमार राय, नंदजी यादव, संचमान तमांग, इम्तयाज अहसन, सुबेदार मेजर देव कुमार राय, ललन सिंह, देवनंदन प्रसाद, रवि रंजन कुमार, मनोज कुमार, रामबली प्रसाद, रंजन कुमार पाठक, भगवान प्रधान, गोपाल राम, बंधु खड़िया, असीत बसरियार, जय किशोर राम, विपिन रजक, रामाकांत उपाध्याय, श्याम कुमार, श्रीपत कुमार, जानिया बिरुवा, रामाशंकर यादव, जीदन भेंगरा,शंकर दयाल मिश्रा, चक्कर साहू, मो. रसीद, मुनीर खां, मनोज कुमार दमई को चयन किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
मनीष चंद लाल(एसडीपीओ गुमला) सुरेश राम, रोहित कुमार रजक, अनिरुद्ध कुमार ओझा, यशवंत महतो, श्रृषभ झा( एसपी रेल जमशेदपुर) अनुराग राज( उप-समादेष्टा सीआरपीएफ)





