जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 14 मन्नत अपार्टमेंट के पास झांसा देकर बाइक उड़ा ले जानेवाले चोर को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. इस मामले में चोर बाइक मालिक के आंखों में धूल झोंक कर दिन दहाड़े बाइक लेकर फरार हो गया था. दरअसल जवाहर नगर के रोड नंबर 4 के रहने वाले संदीप शर्मा ने अपने दोस्त की बुलेट की बिक्री के लिए ओएलएक्स पर विवरण दिया था. इसके बाद चोर खरीददार के रूप में उनके पास आया और बाइक खरीदने की बात की. इसके बाद वह ट्रायल के बहाने इससे बाइक लेकर निकला, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा. (नीचे भी पढ़ें)
आज वह चोर ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 14 में मन्नत अपार्टमेंट के पास उसी बुलेट बाइक पर घूम रहा था जिसे देख कर लोगों ने उसे पकड़ा और उसकी जम कर पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस फिलहाल उसे थाना लेजाकर पूछताछ कर रही है.





