घाटशिला : घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. 230 लोगों ने इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया. 55 लोगों को निशुल्क चश्मा एवं 30 लोगों को आई ड्रॉप तथा दवाइयां दिया गया. वहीं मोतियाबिंद के पाए गए दो मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए हावड़ा नेत्र चिकित्सालय भेजा जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

शिविर के चिकित्सक दल में डॉ नारायण पाल, डॉ तपोब्रत गिरी, प्रबंधक रामजी सिंह एवं तकनीशियन प्रकाश शाह, राहुल शर्मा, शेख मुफफर्जुल की प्रमुख भूमिका रही. विद्यालय शिक्षक अतानु मुखर्जी, रितु कर्मकार, नीलिमा सरकार, एमडी प्रधान, इंदु कुमारी, शर्मिला चटर्जी, अमित महापात्र, प्रवीर सरकार, सुदीप घोष एस एन मुखर्जी आदि सक्रिय रहे. (नीचे भी पढ़े)
विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य आरजी चौमाल द्वारा चिकित्सक दल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार चिकित्सक दल को एक स्मृति चिन्ह के रूप मेंमेंटो प्रदान किया गया.




