
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन की सर्वोच्च संयुक्त समिति जेसीसीएम की बैठक शनिवार को सिंगापुर में होने जा रहा है. इस मीटिंग में कई मसलों पर फैसला लिया जायेगा. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत तमाम पदाधिकारी वहां पहुंचे है. इसके अलावा टाटा स्टील के सारे वरीय पदाधिकारी वहां पहुंच चुके है. शुक्रवार को सारे पदाधिकारी वहां पहुंचे. जेसीसीएम की बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया जायेगा. आपको बता दें कि यह कमेटी सबसे बड़ी कमेटी है, जिसमें टाटा स्टील मैनेजमेंट और यूनियन के लोग शामिल होते है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के नेतृत्व में यह मीटिंग होती है, जिसमें कंपनी के भीतर, कर्मचारियों की स्थिति के अलावा तमाम मसलों पर चर्चा की जाती है और फैसला लिया जाता है.












