चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी स्टेडियम में जीटीपीएल सीजन-2 के फाइनल मैच का भव्य आयोजन हुआ. फाइनल मुकाबले के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में युवा समाजसेवी अमित महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विजेता, उपविजेता एवं मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. फाइनल मुकाबले में फेलकॉन फ्लायर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि महाकाल 11 उप विजेता रही. विजेता फेलकॉन फ्लायर्स को 15 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं उप विजेता महाकाल 11 को 12 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देव कुमार महतो को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. मुख्य अतिथि अमित महतो ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वार्ड पार्षद शतदल महतो, चंदन महतो, रोहित पति, संजय पासवान, पापुन दास, धीरेन महतो, राहुल महतो, निरुपम महतो, देव महतो, राम चंद्र टुडू, विक्रम महतो, सुदेव महतो, निताई पंडा समेत अन्य उपस्थित रहे. जीटीपीएल सीजन-2 के फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला. आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना, आपसी भाईचारे और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया.












