
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 में झुलसे राकेश कुमार गुप्ता और महिला नीरा दास के मामले में साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने पहुंचकर छानबीन की. रजिस्ट्रर खंगाला, जिसमें पता चला कि युवक पहले आया था और कुछ घंटे बाद महिला पहुंची और फिर घटना हुई. पुलिस ने कमरा से कई सामानों को जप्त किया. महिला का बयान भी पुलिस ने लिया. पुलिस को जांच में पता चला है कि होटल गलत तरीके से बुकिंग कर उसमे अनैतिक कार्य संचालित होता है. (नीचे भी पढ़ें)
इसका पुलिस को कई प्रमाण मिला है. बीती रात भी होटल चंद्रा का कमरा की बुकिंग राकेश के अधार कार्ड पर हुई थी. जबकि नियम है कि होटल किसी भी लोकल अइकार्ड पर किसी स्थानीय व्यक्ति को नहीं देना है. होटल में दोनों के ठहरने की जानकारी मालिक विनोद देबुका व मैनेजर विकास द्वारा साकची पुलिस को नहीं दी गई. पुलिस जांच कर रही है कि किन हालातों में पुलिस से कमरा बुक करने की बात छुपाई गई. साकची पुलिस ने टीएमएच में जाकर घायल महिला का बयान लिया. उसके बयान के अधार पर मामला दर्ज किया गया.












