
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीजीपीस साकची कार्यालय में सिख युवक गुरप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया. उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर शहर का नाम रौशन किया है. गुरप्रीत सिंह पॉवर लिफ्टिंग की बेंचप्रेस वर्ग के अंडर-74 वजन वर्ग में रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है. सेंटल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सिख एथलीट का सम्मान शॉल ओढ़ाकर किया. भगवान सिंह ने गुरप्रीत सिंह के पॉवरलिफ्टिंग के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहायता की बात कही. इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने भी उभरती खेल प्रतिभा गुरप्रीत सिंह को आशीर्वाद दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिंदे, सुखविंदर सिंह राजू समेत गुरप्रीत की माता सीमा कौर आदि उपस्थित थे. 23 वर्षीय रिफुजी कॉलोनी निवासी मनिदरपाल सिंह और सीमा कौर के सुपुत्र गुरप्रीत सिंह ने अपनी उपलब्धि के बारे में बताया कि रांची के बरियातु स्थित लाइफ लाइन फिटनेस में झारखण्ड राज्य बेंचप्रेस चैंपियनशिप-2023 का आयोजन रविवार को किया गया था. जहां कड़े मुकाबले में गुरप्रीत सिंह ने बेंचप्रेस वर्ग के अंडर-74 वजन वर्ग में रजत पदक जीत कर राष्ट्रिय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया. पॉवरलिफिंग बेंचप्रेस प्रतियोगिता बंगलुरु में इसी वर्ष नवंबर माह में आयोजित की जाएगी जिसकी तारीख की घोषणा अभी बाकी है.











